Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पानी की किल्लत के बीच नोएडा में लीक हो रही पाइपलाइन से पानी इकट्ठा करने नाले में उतरे बच्चे

short by Priyanka Verma / on Monday, 17 August, 2026
नोएडा (यूपी) के सेक्टर-78 स्थित वाल्मीकि बस्ती में लीक पाइपलाइन से पानी निकालने के लिए नाले में उतरते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एक महीने से करीब 400 परिवार पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, मामला सामने आने के बाद नोएडा प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर लीक पाइपलाइन को सील कर दिया।