Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पापा खेलने पर पीटते थे, टूर्नामेंट में जाने के लिए मां ने उधार लेकर ₹1000 दिए थे: रिंकू सिंह

short by शिव / on Wednesday, 21 August, 2024
भारतीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है, "पापा मुझे (क्रिकेट) खेलने पर बहुत पीटते थे लेकिन मां सपोर्ट करती थीं।" उन्होंने कहा, "मैं जब पहली बार हॉस्टल का टूर्नामेंट खेलने के लिए कानपुर (यूपी) गया था...तो मां ने पड़ोस की दुकान से मांगकर मुझे ₹1,000 दिए थे।" बकौल रिंकू, पिता उन्हें पढ़ाई करने के लिए कहते थे।