Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पॉप-पॉप पटाखा कितना खतरनाक जिसे चबाने से हुई 2 साल के बच्चे की मौत?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 14 November 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में पॉप-पॉप पटाखा मुंह में फटने से 2 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा जमीन पर पड़ा पटाखे का पैकेट उठाकर चबा रहा था तभी धमाका हो गया। इसमें सिल्वर फुल्मिनेट जैसा संवेदनशील केमिकल होता है। जेब में रखने, उंगलियों से दबाने या किसी चीज़ से रगड़ने पर भी इसमें अचानक विस्फोट हो सकता है।