पेपर लीक को लेकर 108 लोग हुए अरेस्ट, युवाओं के सपने तोड़ने वालों को नहीं छोड़ेंगे: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 19 में से 17 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक व अन्य अनियमितताओं को लेकर 108 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। उन्होंने कहा, "जिन्होंने युवाओं के सपनों को चूर-चूर किया है...हम उनको छोड़ने वाले नहीं हैं।"
read more at भाषा


