Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के ऑफिस में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 12 October 2021
पश्चिम बंगाल के सचिवालय 'नबान्न' की 14वीं मंज़िल पर स्थित मु​ख्यमंत्री ममता बनर्जी के ऑफिस में मंगलवार को आग लग गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वहां काम कर रहे मज़दूरों ने 14वीं मंज़िल से धुआं निकलते देख दमकल विभाग को सूचना दी जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, मुख्य सचिव ने जांच के आदेश दिए हैं।