Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प. बंगाल बीजेपी ने सीएम ममता से उप-राष्ट्रपति चुनाव में धनखड़ का समर्थन करने का किया आग्रह

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 20 July, 2022
पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व उनकी पार्टी टीएमसी से उप-राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करने का आग्रह किया। मजूमदार ने कहा, "धनखड़ राज्य के अब तक के सबसे अच्छे राज्यपाल रहे हैं...वह लोकतंत्र व संविधान के संरक्षक हैं।" उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए 6-अगस्त को मतदान होना है।