Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प. बंगाल में हीलियम गैस से भरा सिलिंडर फटने से 4 लोगों की मौत, 10 अन्य हुए घायल

short by अनिल कुमार / on Monday, 13 February, 2023
पश्चिम बंगाल के जयनगर में एक मेले के दौरान रविवार रात को गुब्बारे बेचने वाले शख्स का हीलियम गैस से भरा सिलिंडर फटने से दो नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है कि यह विस्फोट कैसे हुआ।