प्याज़ को फ्रीज़ करने से लेकर मशरूम को धूप दिखाने तक; NHS सर्जन ने बताए खाने से जुड़े नुस्खे
एनएचएस सर्जन डॉ. करण राजन के मुताबिक, प्याज़ काटने से पहले फ्रिज में कुछ देर रख देने से आंखें कम जलती हैं। उन्होंने बताया, "ब्लैक कॉफी में चुटकीभर नमक मिलाने से कड़वापन कम होता है। मशरूम को 20-मिनट धूप में रखने से विटामिन-डी की मात्रा बढ़ती है। आटा खरीदकर 2-दिन फ्रिज में रखने से उसमें मौजूद कीड़े मर जाते हैं।"
read more at Hindustan Times


