पूरे बिहार में आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट, 11 ज़िलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। विभाग के मुताबिक, अररिया और किशनगंज में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है जबकि पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में अति भारी बारिश की चेतावनी है। सुपौल, समस्तीपुर, बेगूसराय, भागलपुर और खगड़िया में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बकौल विभाग, अभी 4-5 दिन भारी बारिश होगी।
read more at हिन्दुस्तान


