Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेरू में प्रशांत महासागर में 95 दिन तक फंसा रहा मछुआरा, कॉकरोच, पक्षी, कछुए खाकर रहा ज़िंदा

short by खुशी / on Wednesday, 19 March, 2025
पेरू में 95 दिनों तक प्रशांत महासागर में फंसे रहे 61-वर्षीय मैक्सिमो नापा नामक मछुआरे को बीते दिनों रेस्क्यू किया गया। दिसंबर 2024 में 2 सप्ताह की यात्रा के लिए निकले मैक्सिमो तूफान में फंस गए थे। एक गश्ती जहाज़ को गंभीर हालत में मिले मैक्सिमो ने बताया कि वह कॉकरोच, पक्षी, समुद्री कछुए व तिलचट्टे आदि खाकर जीवित रहे।
read more at Hindustan Times