पैरा शटलर मनीषा व तुलसीमति के बीच होगा सेमीफाइनल, भारत का एक और पदक पक्का
पेरिस पैरालंपिक्स में भारतीय शटलर मनीषा रामदास ने एसयू5 महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उनका सामना हमवतन तुलसीमति मुरुगेसन से होगा। सेमीफाइनल में जीतने वाली खिलाड़ी फाइनल में पहुंचेगी जिसके साथ ही भारत एक और पदक जीत जाएगा। 19 वर्षीय मनीषा ने क्वॉर्टर फाइनल में जापान की मामिको टोयोडा को 21-13, 21-16 से हराया।
read more at दि प्रिंट


