Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्राइवेट जॉब वालों की बढ़ जाएगी इनहैंड सैलरी, एक्सपर्ट ने बताया टैक्स बचाने का तरीका

short by Tanya Jha / on Sunday, 3 August 2025
टैक्सस्पैनर (ज़ैगल ग्रुप) के सीईओ सुधीर कौशिक ने कहा है कि डिजिटल टैक्स बेनिफिट्स और स्मार्ट सैलरी स्ट्रक्चरिंग से सैलरीड कर्मचारी अपनी इनहैंड सैलरी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा, "एचआर से संपर्क कर एलटीए, मील कार्ड, गैजेट लीज़ और प्रोफेशनल कोर्स जैसे रिइम्बर्समेंट्स को सैलरी स्ट्रक्चर में शामिल करवाएं।" बकौल सुधीर, वर्क फ्रॉम होम खर्चों पर भी छूट मिलती है।