पार्क के बेंच में फंस गईं UP की 7 साल की बच्ची की उंगलियां, 6 घंटे बाद बेंच काटकर निकाली गईं
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के एक पार्क में 7-वर्षीय बच्ची ने खेल-खेल में अपने दोनों हाथों की एक-एक उंगली पार्क के बेंच के छेद के अंदर डाल दी जो उसी में फंस गईं। बकौल रिपोर्ट्स, करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची की उंगलियां सुरक्षित निकाली गईं। फायर ब्रिगेड को बेंच काटनी पड़ी जिसका वीडियो सामने आया है।
read more at एबीपी न्यूज़


