प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की शख्स ने हत्या कर शव को हरियाणा में दफनाया, शादी का बना रही थी दबाव
दिल्ली पुलिस ने 19-वर्षीय प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या करने और शव को रोहतक (हरियाणा) में दफनाने को लेकर संजू उर्फ सलीम नामक शख्स और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। सोनी कथित तौर पर सलीम पर शादी का दबाव बना रही थी जबकि सलीम चाहता था कि वह गर्भपात करा दे। अपराध में शामिल सलीम का एक दोस्त फरार है।
read more at Hindustan Times


