Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प्रेग्नेंट महिलाओं को ट्रेन में लोअर-बर्थ चुनने का नहीं मिलता विकल्प, दिल्ली HC ने रेलवे से मांगा जवाब

short by Rishi Raj / on Thursday, 17 September, 2026
गर्भवती महिलाओं को ट्रेन में लोअर-बर्थ देने के नियम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने रेलवे और सरकार से जवाब मांगा है। दरअसल, IRCTC की वेबसाइट/ऐप पर गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर-बर्थ चुनने का विकल्प नहीं है। हालांकि, मौजूदा नियम के तहत लोअर-बर्थ पाने के लिए गर्भवती महिलाओं को पीआरएस काउंटर पर जाकर पंजीकृत डॉक्टर का प्रेग्नेंसी सर्टिफिकेट देना पड़ता है।