प्रोड्यूसर बिना सोशल मीडिया मौजूदगी के भी मुझे काम देंगे, ऐसे परिवार से आता हूं: जुनैद
आमिर खान के बेटे व ऐक्टर जुनैद खान ने कहा है कि प्रोड्यूसर उन्हें बिना सोशल मीडिया मौजूदगी के भी काम देंगे। उन्होंने इसे 'प्रिविलेज' (विशेषाधिकार) बताते हुए कहा कि यह मौका उन्हें अपने परिवार की वजह से मिला है। उन्होंने कहा, "आज के दौर में फिल्मों और शोज़ में कास्टिंग सोशल मीडिया फॉलोइंग के आधार पर भी होती है।"


