Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पौराणिक मान्यता के अनुसार राजा भागीरथ के कहने पर धरती पर उतरी थीं गंगा

short by श्वेता यादव / on Saturday, 16 November 2024
पौराणिक मान्यता के अनुसार, राजा भागीरथ ने भगवान शिव की कठोर तपस्या के बाद गंगा नदी को धरती पर बुलाया था। मान्यता है कि भागीरथ को गंगा जल से पूर्वजों को मुक्ति दिलानी थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिव ने तेज़ बहाव वाली गंगा को जटाओं में बांधा और फिर एक जटा खोल दी जिससे गंगा धरती पर आईं।