लगातार चौथी हार के बाद PBKS की सह-मालकिन प्रीति ज़िंटा और टीम ने खिलाड़ियों को बदनाम करने वाली फर्ज़ी खबरों पर नाराज़गी जताई है। PBKS ने कहा, "अटेंशन पाने के लिए गलत जानकारी फैलाने से पहले तथ्यों की जांच करें।" वहीं, प्रीति ने कहा कि टीम और खिलाड़ियों या ब्रैंड को नुकसान पहुंचाने वाली झूठी कहानियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।