प्रीति झंगियानी के खोए हुए फोन को मुंबई पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढ़ा; यूज़र्स ने दी प्रतिक्रिया
फिल्म 'मोहब्ब्तें' फेम ऐक्ट्रेस प्रीति झंगियानी का खोया हुआ मोबाइल फोन मुंबई पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढ निकाला है। उन्होंने X पर मुंबई पुलिस का आभार जताया है। एक यूज़र ने कमेंट में 'मेरी बाइक 8 साल से गायब है' लिखा जबकि एक अन्य ने कहा, "उम्मीद है...पुलिस को आम लोगों का काम करने के लिए समय मिल जाएगा।"
read more at X


