प्रीति पाल ने रचा इतिहास, पैरालंपिक्स में ट्रैक इवेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं
पैरा ऐथलीट प्रीति पाल पैरालंपिक्स के इतिहास में ट्रैक इवेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। 23-वर्षीय प्रीति ने पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में महिलाओं के 100 मीटर-T35 फाइनल में 14.21 सेकेंड में रेस पूरी कर कांस्य पदक जीता है। प्रीति का यह पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन है और पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में यह भारत का तीसरा पदक है।
read more at Paralympics


