पुर्तगाल के बाद स्लोवाकिया पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, हुआ ज़ोरदार स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल के दो दिवसीय दौरे के समापन के बाद स्लोवाकिया पहुंची जहां स्लोवाकिया की लोक पोशाक पहने एक जोड़े ने ‘ब्रेड और नमक’ के साथ उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। द्रौपदी मुर्मु स्लोवाकिया की यात्रा करने वाली भारत की दूसरी राष्ट्रपति हैं।
read more at इंडिया टीवी


