भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पुर्तगाल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी के प्रति फिर से अपना समर्थन दिया। हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुर्तगाल की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर गईं थीं। बकौल मंत्रालय, पुर्तगाल, भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी में महत्वपूर्ण योगदान देता है।