प्रोफेसर ने बताए 100 साल से अधिक उम्र तक जीने के राज़
बॉस्टन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर थॉमस पर्ल्स के अनुसार, 100 साल से अधिक जीने में 30% भूमिका लाइफस्टाइल की और 70% जेनेटिक्स की होती है। उन्होंने कहा कि स्ट्रेस को मैनेज करके, शाकाहारी भोजन लेकर और धूम्रपान छोड़कर लंबी उम्र हासिल कर सकते हैं। बकौल प्रोफेसर, बूढ़े होने की प्रक्रिया को धीमा करना लंबी उम्र का राज़ है।
read more at Times Now


