प्रेमी से शादी करने की ज़िद कर यूपी में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी लड़की, वीडियो आया सामने
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की ज़िद पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। पुलिस व लोगों के समझाने के बावजूद लड़की टावर पर बैठी रही और कुछ देर बाद नीचे उतरी। स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की का प्रेमी से शादी को लेकर घरवालों से विवाद चल रहा था।
read more at ABP न्यूज़


