प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज़ यूपी में युवक ने उसकी हत्या करने के बाद की खुदकुशी
कन्नौज (यूपी) में प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज़ एक युवक ने कथित तौर पर घर में घुसकर उसकी हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली है। पुलिस के मुताबिक, युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से प्रेमिका और खुद को गोली मारी। बकौल पुलिस, वह प्रेमिका की शादी तय होने और उसके बात न करने से नाराज़ था।
read more at हिन्दुस्तान


