प्रेम मंदिर वाले कृपालु महाराज की तीनों बेटियां भीषण सड़क हादसे का हुईं शिकार, एक का निधन
मथुरा के प्रेम मंदिर के संस्थापक जगद्गुरु कृपालु महाराज की तीनों बेटियों के साथ बड़ा हादसा हुआ है। दिल्ली जाते समय यमुना एक्सप्रेसवे पर उनकी कार को ओवरटेक करते समय एक ट्रक कार पर पलट गया और जिससे कृपालु महाराज की बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया। घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


