प्रियंका को मिस वर्ल्ड के लिए नहीं जाने दे रहे थे उसके ताऊ, रख दी थी शर्त: मधु चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया है कि अभिनेत्री को उसके ताऊ मिस वर्ल्ड पैजेंट में हिस्सा लेने के लिए नहीं जाने देना चाहते थे। उन्होंने बताया, "प्रियंका के ताऊ ने कहा था, 'हमारे घर की लड़कियां ये सब नहीं करती हैं'। अगली सुबह उन्होंने कहा था...'प्रियंका जा सकती है लेकिन आपको अपनी मेडिकल प्रैक्टिस भूलनी पड़ेगी'।"


