प्रियंका गांधी वाड्रा ने रेज़िडेंशियल वेल्हम गर्ल्स स्कूल (देहरादून) से स्कूली शिक्षा शुरू की थी। 1984 में दादी इंदिरा गांधी की हत्या के बाद वह दिल्ली आईं और डे-स्कूलिंग में पढ़ाई की। उन्होंने 1993 में जीसस ऐंड मैरी कॉलेज (डीयू) से साइकोलॉजी में बैचलर डिग्री ली और 2010 में यूनिवर्सिटी ऑफ संडरलैंड, यूके से बुद्धिस्ट स्टडीज़ में पोस्ट-ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।