परोल की अवधि खत्म होने के 17 घंटे बाद जेल पहुंचा आसाराम, नया मामला दर्ज
रेप केस में आजीवन सज़ा काट रहे आसाराम के खिलाफ परोल खत्म होने के बाद तय समय पर जेल नहीं लौटने पर नया मामला दर्ज हुआ है। उसे 27-अक्टूबर शाम 5-बजे तक जोधपुर (राजस्थान) जेल लौटना था लेकिन वह 17-घंटे की देरी से बुधवार सुबह जेल पहुंचा। पुलिस ने जेल अधिनियम की धारा 58(बी) के तहत मामला दर्ज किया है।
read more at Inshorts


