Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पैरालंपिक्स में जैवलिन थ्रो F46 में अजीत सिंह व सुंदर सिंह ने जीते रजत और कांस्य पदक

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 4 September, 2024
पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में भारत ने एक और डबल पोडियम फिनिश हासिल किया है। मेन्स जैवलिन थ्रो एफ46 में अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर ने क्रमशः रजत व कांस्य पदक जीते हैं। अजीत सिंह ने 65.62 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीता जबकि सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.96 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।