पूर्व क्रिकेटर राजेश बानिक का 40 वर्ष की आयु में सड़क दुर्घटना में हुआ निधन
पूर्व क्रिकेटर राजेश बानिक का शुक्रवार रात त्रिपुरा में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। त्रिपुरा से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 40-वर्षीय राजेश त्रिपुरा अंडर-16 टीम के चयनकर्ता भी रहे। उन्होंने एज-ग्रुप क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और अंडर-15 में इरफान पठान और अंबाती रायडू के साथ खेले थे। उनके परिवार में उनके पिता, माता और भाई हैं।
read more at इंडिया टीवी


