Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्व पाक सेना प्रमुख बाजवा इलाज के लिए गए दुबई, बाथरूम में गिरने से सिर व पीठ पर लगी थी चोट

short by Priyanka Verma / on Monday, 17 August, 2026
पूर्व पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को इलाज के लिए दुबई ले जाया गया है। 2016-22 तक सेना प्रमुख रहे बाजवा इस साल की शुरुआत में बाथरूम में गिर गए थे जिससे उन्हें सिर-पीठ में चोटें आई थीं। बाजवा के परिवार ने बताया कि उनके नर्वस सिस्टम व रीढ़ की हड्डी से संबंधी चोटें और बढ़ गई हैं।
read more at Inshorts