पूर्व फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने छोड़ी राजनीति; बोले- यह मेरे लिए नहीं है
पूर्व फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने मंगलवार को राजनीति छोड़ने का एलान करते हुए कहा कि चुनावी राजनीति उनके लिए नहीं है। उन्होंने कहा, "राजनीति में मेरा इरादा राज्य (सिक्किम) और देश दोनों के लोगों के लिए अच्छा करना था।" भूटिया को पिछले 10 वर्षों में 6 बार अलग-अलग चुनावों में हार मिली जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया।
read more at लेटेस्टली


