पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय घर के बाथरूम में गिरे, अस्पताल में कराए गए भर्ती
पूर्व रेल मंत्री व टीएमसी नेता मुकुल रॉय बुधवार को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में अपने घर के बाथरूम में गिर गए जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, रॉय के सिर में चोट लगी है। अस्पताल प्रशासन ने उनकी निगरानी के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की है।
read more at हिन्दुस्तान


