Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 93 साल की उम्र में हुआ निधन

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 11 August, 2024
पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह (93) का शनिवार को निधन हो गया। वह गुरुग्राम के अस्पताल में लगभग दो हफ्तों से भर्ती थे। पूर्व कांग्रेस सांसद नटवर सिंह ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-I सरकार के दौरान 2004-05 तक भारत के विदेश मंत्री का कार्यभार संभाला था। उन्हें 1984 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।