पुरुषों को हस्तमैथुन करने से रोकने के लिए किया गया था कॉर्नफ्लेक्स का आविष्कार
डॉ. जॉन हार्वे केलॉग ने अमेरिका में पुरूषों को हस्तमैथुन करने से रोकने के लिए कॉर्नफ्लेक्स का आविष्कार किया था। फोर्ब्स के अनुसार, केलॉग मानते थे कि अधिक मसालेदार खाना इंसान को कामुक बनाता है, हस्तमैथुन जैसी क्रियाएं करने के लिए प्रेरित करते हैं जबकि सादा आहार मनुष्य को इनसे दूर रखता है और इससे पाचन भी बेहतर होता है।


