Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पेरिस ओलंपिक्स के उद्घाटन समारोह में सबसे पहले कौन करेगा मार्च और क्या है भारत का नंबर?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 25 July, 2024
पेरिस ओलंपिक्स-2024 के उद्घाटन समारोह में परेड के दौरान सबसे पहले ग्रीस के खिलाड़ी मार्च करेंगे। दरअसल, ओलंपिक्स की शुरुआत वाले देश के सम्मान में ग्रीस को पहले मार्च करने का मौका दिया गया है। ओलंपिक्स की शुरुआत हज़ारों साल पहले ग्रीस में हुई थी और पहले मॉडर्न गेम्स भी वहीं हुए थे। मार्च में भारत का नंबर 84वां होगा।