पेरिस ओलंपिक्स में 2 मेडल जीतने वालीं मनु भाकर से जॉन अब्राहम ने की मुलाकात
ऐक्टर जॉन अब्राहम ने पेरिस ओलंपिक्स में 2 मेडल जीतने वालीं निशानेबाज़ मनु भाकर से मुलाकात की है। जॉन ने तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "मनु और उनके प्यारे परिवार से मिलकर खुशी हुई। उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है!रिस्पेक्ट।" मनु ने महिलाओं की 10-मीटर एयर पिस्टल व 10-मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड स्पर्धा में कांस्य पदक जीते हैं।
read more at Hindustan Times


