पेरिस ओलंपिक्स में कांस्य पदक मैच में चीन से हारी भारतीय स्कीट मिक्स्ड टीम
पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय निशानेबाज़ अनंतजीत सिंह और महेश्वरी चौहान की जोड़ी शूटिंग के स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल मैच में चीन की टीम से हार गई है। चीन के जियांग यितिंग और ल्यू जियानलिन की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 44-43 से हरा दिया। पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय निशानेबाज़ों ने अब तक 3 पदक जीते हैं।
read more at लेटेस्टली


