Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पैरासिटामोल समेत 52 दवाइयों के नमूने गुणवत्ता जांच में निकले घटिया

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 26 June, 2024
ड्रग नियामक संस्था 'केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन' ने बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल और बैक्टीरिया जनित संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वालीं ऐंटीबॉयोटिक्स समेत 52 दवाइयों के नमूने घटिया गुणवत्ता के पाए हैं। दवाओं के नमूने वाघोडिया व वडोदरा (गुजरात), हिमाचल प्रदेश, जयपुर, हरिद्वार, अंबाला (हरियाणा) इंदौर और हैदराबाद समेत अन्य जगहों से लिए गए थे।