पेरिस में बॉडीगार्ड से झगड़े के बाद 'नशे की हालत' में रैपर ट्रैविस स्कॉट अरेस्ट
रैपर ट्रैविस स्कॉट को पेरिस के एक होटल में शुक्रवार सुबह अपने बॉडीगार्ड के साथ झगड़े के बाद 'नशे की हालत' में गिरफ्तार कर लिया गया। स्थानीय पुलिस ने बताया, "ट्रैविस पूछताछ करने की स्थिति में नहीं थे इसलिए उन्हें सेल में डाल दिया गया।" इससे पहले ट्रैविस गुरुवार शाम को ओलंपिक्स में बास्केटबॉल मैच देखने के लिए पहुंचे थे।
read more at Hindustan Times


