Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूरन ने टी20I क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ के लिए लगाए सबसे ज़्यादा छक्के, तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 18 June, 2024
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने टी20I क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टी20 विश्व कप 2024 के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 8 छक्के लगाने के साथ ही टी20I क्रिकेट में पूरन के 128 छक्के हो गए। उन्होंने क्रिस गेल को पछाड़ा जिन्होंने टी20I क्रिकेट में 124 छक्के लगाए हैं।