प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा लखनऊ में IPL का सबसे तेज़ अर्धशतक
पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने मंगलवार को आईपीएल 2025 में लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 23 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। यह इकाना स्टेडियम (लखनऊ) में आईपीएल का सबसे तेज़ अर्धशतक है। इससे पहले लखनऊ में सबसे तेज़ आईपीएल अर्धशतक का रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम था जिन्होंने पिछले साल 27 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था।
read more at ESPNcricinfo


