यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा के बाद अब इस जिले में चलेगी मेट्रो, DPR तैयार
यूपी में लखनऊ/कानपुर/आगरा के बाद प्रयागराज में मेट्रो को दौड़ाने की तैयारी है। प्रयागराज में मेट्रो को लेकर 2-प्रस्तावित कॉरिडोर की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार हो गई है। रेलवे की तकनीकी परामर्शदाता संस्था राइट्स ने मेट्रो ट्रेन का नया डीपीआर यूपीएमआरसी को सौंप दिया है। राज्य शासन की हरी झंडी मिलने के बाद डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।
read more at Livehindustan


