प्रसाद विवाद के बीच बीते 4 दिन में तिरुपति मंदिर में बिके 14 लाख लड्डू: रिपोर्ट
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुपति बालाजी मंदिर (आंध्र प्रदेश) के प्रसाद में मिलावट को लेकर विवाद के बीच बीते 4 दिनों में वहां करीब 14 लाख लड्डू बिके हैं। मंदिर प्रशासन के हवाले से बताया गया कि रोज़ औसतन 3.50 लाख लड्डू बिकते हैं। एक श्रद्धालु ने एनडीटीवी से कहा, "हमारे भरोसे को इतनी जल्दी डगमगाया नहीं जा सकता।"
read more at Hindustan Times


