पारस म्हाम्ब्रे बने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ी कोच
भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ पारस म्हाम्ब्रे को मुंबई इंडियंस का गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया गया है। म्हाम्ब्रे पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन रही फ्रैंचाइज़ी के गेंदबाज़ी कोच लसिथ मलिंगा और प्रमुख कोच महेला जयवर्धने के साथ काम करेंगे। गौरतलब है कि म्हाम्ब्रे पहले भी मुंबई इंडियंस के सहायक कोच रह चुके हैं।
read more at भाषा


