प्लेऑफ से पहले एमआई ने 3 खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का किया एलान
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से पहले विल जैक्स, रयान रिकलटन और कॉर्बिन बॉश के रिप्लेसमेंट के तौर पर जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असालंका को टीम में शामिल किया है। बेयरस्टो को ₹5.25 करोड़, ग्लीसन को ₹1 करोड़ और असलांका को ₹75 लाख में खरीदा गया है। ये सभी खिलाड़ी प्लेऑफ चरण से उपलब्ध होंगे।
read more at इंडिया टीवी


