पुलिस और सिख प्रदर्शनकारियों के बीच अंबाला में झड़प, DSP पर फरसे से किया गया हमला
इंटरनैशनल ऐंटी-खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के प्रमुख गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग कर रहे सिख प्रदर्शनकारियों और पुलिस में अंबाला (हरियाणा) के गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के पास झड़प हो गई। पुलिस ने बताया कि DSP पर 'फरसे' से हमला किया गया और उनका अंगूठा कटने से बचा। पुलिस ने कहा, "उपद्रवी भाले, तलवारें और कुल्हाड़ी लाए थे।"
read more at ANI


