Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुलिस ने चूड़ी तोड़ दीं, बदसलूकी की: बंगाल में लाठीचार्ज पर आरजी कर रेप पीड़िता की मां

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 9 August, 2025
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में 'नबान्न अभियान' रैली पर लाठीचार्ज को लेकर आरजी कर रेप पीड़िता की मां ने नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिना उकसावे के बदसलूकी की और उनकी चूड़ियां तोड़ दीं। उन्होंने कहा, "हमें क्यों रोक रहे हैं?...हम बेटी के लिए...न्याय मांगना चाहते हैं।" रेप केस के एक वर्ष पूरे होने पर रैली निकाली गई।