Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुलिस बोली- हरिद्वार में गंगा में फंसा स्टार कबड्डी खिलाड़ी; खिलाड़ी बोले- हरिद्वार नहीं गया

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 23 July 2025
उत्तराखंड पुलिस ने एक वीडियो शेयर कर X पर लिखा है कि हरिद्वार में गंगा के तेज़ बहाव में स्टार कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा फंस गए थे जिन्हें पुलिस की टीम ने रेस्क्यू किया। हालांकि, हुड्डा ने हरिद्वार की यात्रा का खंडन कर कहा, "मैं तो रोहतक (हरियाणा) में हूं। जो वीडियो दिखाया जा रहा है वह मेरा नहीं है।"